नैनीताल, अप्रैल 18 -- भवाली। सेनिटोरियम क्षेत्र से सटे जंगल में शनिवार सुबह अराजक तत्वों ने आग लगा दी। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जंगल से धुआं उठता देख वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है, कि जंगलों में इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे जंगल में लगी आग यह भी पढ़ें- वनाग्नि पर अंकुश लगाने को 41 डिप्टी रेंजर को सौंपी रेंज की जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...