नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय सेना 800 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की योजना बना रही है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि अभी सेना के पास 450 किलोमीटर तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलें हैं। रक्षा मंत्रालय आने वाले दिनों में होने वाली एक उच्चस्तरीय बैठक में इस योजना को मंजूरी दे सकता है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि इन मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी क्षमता साबित की थी। इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने ब्रह्मोस मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर पाकिस्तान वायुसेना के कई ठिकानों को नष्ट किया था। भारतीय सेना अब नई पीढ़ी के युद्ध जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों को शामिल करने पर ध्यान दे रही है। सेना ने बड़े स्तर पर फोर्स स्ट्रक्चरिंग के तहत ...