प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को त्रिवेणी आरती की शुरुआत की तो दूसरे दिन बुधवार को भी इसे जारी रखा गया। मुख्य धारा में एक बैरियर लगाकर और वीआईपी पक्के घाट पर आरती व पूजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के काम की प्रशंसा की तो अब प्राधिकरण भी अपनी मुख्य भूमिका में आने को तैयार है। अफसरों ने विस्तार से एक कार्य योजना बनाई है, जिस पर अलग-अलग चरणों में काम करके संगम की अलौकिक चमक को पूरी दुनिया में बिखेरा जाएगा। अफसरों का प्रयास है कि सेना से वर्ता कर बांध के नीचे की जमीन को कुछ सालों की लीज पर लिया जाए। जिससे यहां पर कुछ ऐसे काम हों, जिनका वर्ष पर्यंत महत्व दिखाई दे। मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि अभी चीजें शुरू हुई हैं, लेकिन रुकना नहीं है। ऐसे में यही प्रयास है कि अगर कुछ वर्षों ...