मेरठ, अप्रैल 17 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज में शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) सुभाष देशवाल, संस्थापक व सीईओ, सनशाइन वेजिटेबल्स प्रा.लि. ने छात्रों को संबोधित किया। कैरेट किंग के नाम से मशूहर कर्नल सुभाष देशवाल ने सेना से खेती तक छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे छोटे स्तर से शुरुआत करें, धैर्य बनाए रखें और केवल विचारों तक सीमित न रहकर उन्हें क्रियान्वित करें। कर्नल देशवाल ने बताया कि भारतीय सेना में लगभग 20 वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने कृषि क्षेत्र में कदम रखा। यह भी पढ़ें- छात्रों ने ग्रामीण विपणन की अभिनव रणनीतियों का किया प्रदर्शन शुरुआती संघर्षों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नवाचार और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ...