जमशेदपुर, दिसम्बर 4 -- जमशेदपुर। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को साकची गांधी घाट पार्क में सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से नेवी से अवकाश प्राप्त सुशील कुमार सिंह, एयरफोर्स से अवकाश प्राप्त डॉ. कमल किशोर शुक्ला और आर्मी से अवकाश प्राप्त सतनाम सिंह को सम्मानित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को उनके कार्यों के प्रति सम्मानित करने से मनोबल बढ़ता है और वे उत्साहित होकर और अच्छे काम करते हैं। बैठक में कैलाश प्रसाद, रिचर्ड पशायन, प्रभु दयाल लाल इत्यादि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.