दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील देश है। इसलिए हमारे देश में सेना में भर्ती होना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देशभक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। नई पीढ़ी को भारतीय सेना में भर्ती होने के प्रति गंभीर होना चाहिए। यह विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों के लिए भारतीय सेना में शामिल होकर मातृभूमि की सेवा करने का सुनहरा अवसर है। सीएम कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने ये बातें मंगलवार को कही। एनसीसी यूनिट 2/8 कंपनी (8 बटालियन) के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर रेंज आधारित जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. अहमद ने कहा कि 1938 में स्थापित सीएम कॉलेज अपनी स्थापना के समय से ही शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की शिक्षा भी प्रदान करता आ रहा है। यही कारण है कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.