सेना में लेफ्टिनेंट बने सौरव चौधरी
सीतामढ़ी, जून 14 -- मनीष झा सीतामढ़ी। रीगा प्रखंड के सिंघोरवा गांव के सौरव चौधरी भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। इंजीनियर्स कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं में सेना के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विवेक, खुशी की लहर परिवार की सैन्य परंपरा सौरव चौधरी ऐसे परिवार से आते हैं, जहां देशसेवा की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। उनके दादा स्वर्गीय सूबेदार (सेवानिवृत्त) चंदेश्वर चौधरी भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में सेवाएं दे चुके थे। वहीं उनके पिता सूबेदार संजीव कुमार वर्तमान में सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स में कार्यरत हैं। अब परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.