बागपत, मार्च 10 -- दाहा। चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए में आयोजित ऑफिसर पासिंग आउट परेड में चौगामा क्षेत्र के धनौरा टीकरी गांव निवासी अमन कुमार ने लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट बनने पर गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताई। धनौरा टीकरी गांव निवासी नीरज कुमार अपने परिवार के साथ द्वारिका दिल्ली में रहते हैं। नीरज का बड़ा बेटा अमन चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए में ट्रेनिंग की। अमन ने 2024 में यूपीएससी सीडीई की परीक्षा में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हुआ था। अप्रैल 2025 से वह चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे थे। अमन कुमार ने ऑफिसर पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया और देश सेवा करने का संकल्प लिया। अमन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की पढ़ाई की है। वह परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह दूसरी पीढ़ी है जो देश क...