सेना में मेजर जनरल बने अतुल त्रिपाठी
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के ग्राम - गुरौली, पोस्ट छपिया के पांडेयहाता निवासी वशिष्ठ प्रसाद त्रिपाठी के पुत्र ब्रिगेडियर अतुल त्रिपाठी की पदोन्नति सेना में मेजर जनरल पद पर हुई है। उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। उनकी माता सुधा त्रिपाठी ने पुत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वह डॉ.आलोक त्रिपाठी एवं डॉ. अमित त्रिपाठी के भाई हैं। ब्रिगेडियर अतुल त्रिपाठी को भारतीय सेना में मेजर जनरल पद पर पदोन्नति प्राप्त करने पर उनके परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.