फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। युवाओं को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बल्लभगढ़ और तिगांव क्षेत्र में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 से 11 मार्च के बीच प्रस्तावित है। जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रणजीत सिंह छाबड़ी ने बताया कि इंडिपेंडेंट रिक्रूटिंग ऑफिस (आईआरओ) दिल्ली की ओर से यह पहल की जा रही है। इसके तहत युवाओं को सेना में भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में फरीदाबाद सहित पलवल, गुरुग्राम और मेवात जिलों के युवाओं को भी सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.