सेना में भर्ती के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- इगलास। सेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी एडमिट कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में इगलास पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को मथुरा के मिठौली गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र सतवीर सिंह, निवासी मिठौली, थाना नौझील, जिला मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना इगलास में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। ऑपरेशन प्रहार के तहत इगलास पुलिस टीम ने 30 अगस्त 2026 को शाम 6:45 बजे मिठौली गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.