चम्पावत, फरवरी 11 -- चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे युवक और युवतियों को भारतीय बलों में भर्ती की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एसएसबी पंचम वाहिनी 13 से 17 फरवरी तक सीमांत क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि प्रशिक्षण में सीमा से लगे सेलागाड़, चूका, तरकुली, आमनी, पोलप, मढुंवा और पासम के युवक और युवतियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यक्रम नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.