प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- सांगीपुर के कपूरपुर राजमतीपुर निवासी आचार्य त्रिलोकपति तिवारी पुत्र शिवमूर्ति तिवारी का चयन भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के पद पर हुआ है। आचार्य त्रिलोकपति की भारतीय सेना में धर्म शिक्षक तैनाती होने की खबर मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधान संजय सिंह, संत बहादुर सिंह, ऋषिराम तिवारी, संतोष सिंह, मंगेश मौर्या व दिलीप तिवारी आदि ने भी त्रिलोकपति की सफलता पर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...