हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना, धमकी और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम अनंगपुर निवासी पारुल सिंह पत्नी विवेक कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 08 मार्च 2019 को विवेक कुमार सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह से हुआ था। पति सेना में ईएमई रिकार्ड्स सिकन्दराबाद में तैनात हैं। आरोप है कि शादी के बाद पति के ड्यूटी पर जाने के बाद सास मालती देवी मारपीट व गाली-गलौज करती थीं। बाद में जोधपुर में तैनाती के दौरान पति का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध हो गया। उसने यूनिट में खुद को अविवाहित बताया। 23 मई 2023 को वह अपने पिता के साथ जोधपुर पहुंची और अधिकारियों से मिलकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.