सेना में जेसीओ/एनसीओ को मिलेंगे अफसर बनने के ज्यादा मौके
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सेना अपने योग्य एवं अनुभवी जवानों को अफसर बनने के ज्यादा मौके देगी। उन्हें ज्यादा संख्या में स्थाई कमीशन देने की एक योजना पर विचार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, स्थाई कमीशन (विशेष सूची) योजना को व्यापक बनाने की तैयारी चल रही है। इस योजना के जरिये मौजूदा समय में जेसीओ और एनसीओ रैंक के सैन्यकर्मियों को स्थाई कमीशन पाने का मौका मिलता है। सालना करीब 100 सैन्यकर्मियों को इस योजना के जरिये स्थाई कमीशन दिया जाता है। प्रस्ताव है कि भर्तियों को बढ़ाकर 200 तक किया जाए। ताकि ज्यादा लोग भर्ती हो सकें। दूसरे, योजना के तहत अभी 10 साल की न्यूनतम सेवा अनिवार्य है, इस प्रावधान को भी थोड़ा लचीला बनाने पर विचार चल रहा है। शानदार प्रदर्शन करने वाले और काम के लिए पुरस्कार प्राप्त जेसीओ/एनसीओ को उम्र सीमा में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.