बरेली, मार्च 19 -- जाट रेजीमेंट में बुधवार को बदायूं के युवाओं के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) भर्ती दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार युवाओं ने दौड़ लगाई। जिसमें 890 सफल हुए। सफल अभ्यर्थियों का 19 मार्च को मेडिकल कराया जाएगा। जाट रेजीमेंट सेंटर में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा का लखनऊ रिक्रूटमेंट के एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती दौड़ परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजाम को सराहा और इसके लिए आभार जताया। बुधवार को अग्निवीर भर्ती दौड़ परीक्षा के लिए रात से ही बदायूं के अभ्यर्थी पहुंच गए थे। दौड़ में एक हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 890 युवा सफल रहे। अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए 19 मार्च को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.