आगरा, जुलाई 5 -- भारतीय सेना वर्ष 2027 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित हुए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का परिणाम इस सप्ताह में घोषित हो जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजूकेशन हवलदार, हवलदार सर्वे ऑटो) तथा जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) 25, 26 जुलाई को रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में होगी। इसी दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। लिहाजा अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की तीन-तीन कॉपी, 20 फोटो पासपोर्ट साइज, पुलिस सत्यापन आदि दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- UP Home Guard DV, PST date: यूपी होमगार्ड भर्ती डीवी व पीएसटी की डेट जारी, जानें क...