नई दिल्ली, मार्च 25 -- चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बुधवार को नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम के चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल सर हार्वे स्मिथ ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने वर्तमान भू-रणनीतिक स्थिति और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा कि यूके के एयर चीफ मार्शल सर हार्वे स्मिथ, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, रॉयल एयर फोर्स (यूके) ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सीओएएस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान भू-रणनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त पहलों की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.