बांदा, जुलाई 26 -- बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को अशोकलाट तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय सेना पर की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया। जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से महाराणा प्रताप चौक होते हुए अशोक लॉट चौराहे पर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। जंतर-मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर परिषद ने विरोध जताया। कार्तिकेय गुप्ता ने कहा जिस भारतीय सेना के बलिदान से भारत त्योहार मनाता है। दिल्ली के जंतर मंतर में देश को तोड़ने वाली विरोधी शक्तियां जो छात्रों के वेश में भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, वह छात्र नहीं हो सकते। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, कहा राष्ट्र प्रथम की भाव...