देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय सेना की 14 इन्फैंट्री डिवीजन ने सोमवार को देहरादून में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में दो कार्यक्रम किए। इस मौके पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को चिकित्सा उपकरण भी बांटे गए। मेजर जनरल नवीन महाजन (जीओसी, 14 इन्फैंट्री डिवीजन) के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुए। सेना की फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा कुशा महाजन ने 23 वीर नारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेना का परिवार हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में बताया गया कि सेना की सतत मिलाप टीमों ने दिसंबर 2024 से अब तक देहरादून में 28,000 पूर्व सैनिकों से संपर्क किया है। टीमें घर-घर जाकर करीब 6,000 पूर्व सैनिकों और 1,100 से ज्यादा विधवाओं से मिली...