नई दिल्ली, मार्च 28 -- भारतीय सेना ने पहली बार गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के जरिये जेसीबी मशीनों की खरीद की है, जो रक्षा खरीद के क्षेत्र में एक अहम मील का पत्थर है। 'बाय (इंडियन)' श्रेणी के तहत 93 टेलीस्कोपिक हैंडलर्स की आपूर्ति के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट एम/मैसर्स जेसीबी इंडिया के साथ कुल 25.90 करोड़ रुपये की लागत पर साइन किया गया है।सेना ने एक बयान में कहा कि यह अपनी तरह की पहली खरीद सेना की खरीद प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव दिखाती है, जिसमें कैपिटल खरीद के लिए जीईएम पोर्टल का इस्तेमाल किया गया है। इस पहल से खरीद में लगने वाले समय में काफी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही तय प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित होगा और प्रक्रिया की पारदर्शिता भी बनी रहेगी। इस पारदर्शी, कुशल और टेक्नोलॉजी-आधारित तरीके को अपनाकर भारतीय सेना ने जरूरी उपकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.