नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों पर चीन के नियंत्रण का झूठा दावा करने वाले वीडियो को खारिज किया है। इंडियन आर्मी फैक्ट चेक ने एक्स पर पोस्ट में वीडियो को 'डीपफेक' बताते हुए कहा है कि वीडियो में किया गया दावा तथ्यहीन है। सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी वीडियो में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल गिरिश कालिया (एवीएसएम, वीएसएम), जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), स्पीयर कोर (3 कोर) के नाम पर मनगढ़ंत बयान दिखाए गए हैं। भ्रामक वीडियो दावा किया गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल कालिया ने कथित तौर पर यह स्वीकार किया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असफिला, लोंगजू और तकसिंग सर्कल पर नियंत्रण कर लिया है। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों को जरूरी रसद और आपूर्ति से वंचित कर दिया...