नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सेना अपने एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए नए राडारों की खरीद कर रही है। शुक्रवार को सेना ने 30 निचले स्तर (लो लेवल) राडारों की खरीद के लिए खरीद के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। लो लेवल राडार ऐसे होते हैं जो 30-40 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे ऑब्जेक्ट को भी देख सकते हैं। मुख्यत ड्रोन के बढ़ते खतरे और उससे निपटने के लिए इन राडारों की खरीद की जा रही है। सेना के सूत्रों ने कहा, अभी कंपनियों से इन राडारों की खरीद के लिए प्रारंभिक प्रस्ताव मांगे गए हैं। करीब 725 करोड़ रुपये की लागत से कुल 30 राडार खरीदे जाने हैं। राडार निर्माता कंपनियों से यह खरीद फास्ट्र ट्रैक प्रक्रिया के जरिये की जाएगी। बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भारत मिशन सुदर्शन चक्र पर कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.