रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय सेना द्वारा संचालित 'ऑपरेशन दृष्टि' के तहत सेना अस्पताल नामकुम में आयोजित चार दिनी मेगा एडवांस्ड आई कैंप का गुरुवार का समापन हुआ। शिविर के माध्यम से पूर्व सैनिकों, सैन्यकर्मियों के परिजनों, आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों व जनजातीय समुदायों को निःशुल्क अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 2,500 से अधिक मरीजों की जांच की गई। 300 से अधिक दृष्टि बहाल करने वाली शल्य प्रक्रियाएं की गईं। इनमें 260 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा 100 से अधिक जरूरतमंद जनजातीय मरीजों का भी सफल ऑपरेशन किया गया। समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल भारतीय सेना की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। समाज के वंच...