देहरादून, अप्रैल 13 -- दून में तैनात थल सेना के हवलदार सावन बरवाल ने मैराथन में नया रिकार्ड बनाया। उन्होंने नीदरलैंड के रॉटरडैम में हुई एनएन मैराथन में हिस्सा लेते हुए भारत का 48 साल पुराना एथलेटिक्स रिकॉर्ड तोड़ डाला है। सावन ने 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन को 2 घंटे, 11 मिनट और 58 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धावक शिवनाथ सिंह के नाम दर्ज था। जिन्होंने साल 1978 में 2 घंटे 12 मिनट का समय निकाला था। भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में यह सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाला रिकॉर्ड था। हैरानी की बात यह है कि यह सावन की पहली फुल मैराथन थी और अपनी पहली ही कोशिश में उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। यह भी पढ़ें- अररिया : एवरेस्ट बेस कैंप और काला पत्थर फतह कर फहराया तिरंगा दुनिया भर के नामी एलीट धावकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.