सेना के हवलदार को हाईकोर्ट से मिली जमानत
रांची, मई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद सेना के हवलदार मुकेश राय और उसके रिश्तेदार दिनेश राय को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जमानत की सुविधा प्रदान की। दोनों को सीबीआई ने 31 जनवरी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अनिल सिंह महाराणा ने अदालत में पक्ष रखा। दोनों को अदालत ने 10-10 हजार रुपए के दो निजी मुचलके पर जमानत दी है। सेना के हवलदार मुकेश राय रांची हवाई अड्डे के समीप रक्षा भूमि एनओसी आरएंडओ एफएलटी यूनिट, 56 एपीओ में पदस्थापित था। यह भी पढ़ें- रिश्वत मांगने के आरोपी एसआई को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत उस पर सेनाभूमि पर बने रहे अपार्टमेंट को पूरा करने के एवज में ठेकेदार शिवम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.