राहुल मानव, जुलाई 10 -- दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके मद्देनजर डीटीयू शोध करते हुए सेना के हथियारों को नई तकनीक के जरिए अपग्रेड करेगा। इसके अलावा अगले अकादमिक सत्र 2027-28 से डीटीयू में तीन नए बीटेक कोर्स शुरू होंगे। इसमें कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मैकेनिकल व ऑटोमेशन इंजीनियरिंग व क्वांटम टेक्नोलॉजी में बीटेक कोर्स शुरू होंगे। इसकी स्वीकृति डीटीयू की अकादमिक काउंसिल में मिल चुकी है। प्रत्येक कोर्स में 60 सीटें होंगी और इसके दाखिले जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर होगा। डीटीयू के कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण समस्याओं के साथ देश के विभिन्न...