कानपुर, जून 2 -- कानपुर। नौबस्ता में सेना के सूबेदार से फर्जी खतौनी के आधार पर दो बार जमीनों की रजिस्ट्री कराकर 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर नौबस्ता पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फतेहपुर के बिंदकी स्थित गोदहा गांव निवासी प्रताप सिंह यादव सेना में सूबेदार हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती नासिक में है। उनके अनुसार ओरिया गांव निवासी रामशंकर से प्लाट खरीदने की इच्छा जाहिर की। रामशंकर ने उनकी मुलाकात प्लाटिंग करने वाले लालपुर निवासी प्रताप सिंह से कराई। आरोप है कि मछरिया बूढ़पुर में 400 गज का प्लाट 44 लाख रुपये में दिलाने की बात की। यह भी पढ़ें- जमीन का सौदा कर दूसरी महिला को बेच दी संपत्ति सौदा तय होने के बाद अगस्त 2019 बैनामा कराया। उन्होंने 32 लाख और 12 लाख रुपये आरटीजीएस से अदा किए ...