प्रयागराज, मार्च 16 -- 78वें सेना दिवस पर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा का संकल्प लेकर जयपुर से निकलीं आशा मालवीय सोमवार को संगमनगरी पहुंची। नारी शक्ति, देशभक्ति अदम्य साहस का स्लोगन लेकर प्रयागराज पहुंचीं आशा को सरस मेले में प्रो. अंकिता राज और सीडीओ हर्षिका सिंह ने सम्मानित किया। 11 जनवरी को जयपुर से यात्रा शुरू करके आशा अब तक 4300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यहां से वो केबटू कर्नाटक जा रही हैं। एकल महिला साइकिलिस्ट आशा पहली ऐसी एथलेटिक्स हैं, जिन्होंने कन्याकुमारी से सियाचीन तक की साइकिल यात्रा पूरी की है। उन्होंने बताया कि वे बहुत ही गरीब परिवार से थीं, लेकिन जीवन में कभी भी हार नहीं मानी। उनकी मां उनका आदर्श रही हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि महिला यदि किसी कार्य को करने की ठान ले, तो वे हर हाल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.