सेना के शौर्य का सबूत मांगने वालों को देख खौलता है खून: सीएम धामी
देहरादून, मई 11 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट में 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ पर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं और सबूत मांगते हैं, तो उनका खून खौल जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी कश्मीर के लाल चौक जाने से डरते थे, वे आज घर में घुसकर मारने वाली सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 से पहले भारत की पहचान एक 'दब्बू' और 'पिछलग्गू' राष्ट्र की बनने लगी थी। रक्षा उपकरणों के लिए हम दूसरों पर निर्भर थे, लेकिन आज भारत 80 देशों को हथियार निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा, पहले सीमा पर गोली चलाने के लिए अनुमति मांगनी पड़ती थी, लेकिन अब सेना को खुली छूट है। धारा 370 हटने के बाद एक मच्छर तक नहीं मरा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.