नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी की उपस्थिति में सोमवार को सेना के लिए भारत चावल का शुभारंभ किया गया। इसके लिए सेना एवं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि समझौते के तहत उच्च गुणवत्ता वाला चावल सीधे सेना के आपूर्ति डिपो तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें लद्दाख और उत्तर पूर्व के दूरस्थ क्षेत्रों के डिपो भी शामिल हैं। इसे स्थानीय एफसीआई गोदामों से सेना के डिपो द्वारा नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने भारत चावल को एक ऐसे भरोसे के बंधन के रूप में वर्णित किया जो किसान के खेत से शुरू होकर सैनिक की थाली तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यह पहल जय जवान, जय किसान की भावना को म...