छपरा, जून 11 -- सेना के अधिकारी ने डीएम से फर्जी रजिस्ट्री को रद्द करने की लगाई गुहार मढ़ौरा। एक संवाददाता देश की सीमा की रक्षा में तैनात एक फौजी अधिकारी की पीठ पीछे उनकी पुश्तैनी जमीन को गांव के भूमाफियाओं ने अवैध ढंग से बेच दिया है। यह मामला मढ़ौरा प्रखंड अंतर्गत सेंदुआरी गांव का है। मढ़ौरा के सेंदुआरी निवासी व वर्तमान में कश्मीर में देश की रक्षा के लिए तैनात, असम राइफल्स के मेजर संदीप पांडे की पुश्तैनी जमीन को गांव के ही एक भू-माफिया ने फर्जी तरीके से बेच दिया है। इस पूरे मामले को लेकर मेजर संदीप पांडे ने छपरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फर्जी रजिस्ट्री रद्द करने और अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मेजर संदीप ने इस आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के अलावा छपरा एसपी,मढ़ौरा एसडीओ व डीएसपी को भी भेजा है। इस मामले में मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.