देहरादून, अप्रैल 28 -- भारतीय सैन्य अकादमी के चार सौ कैडेट्स ने मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फॉरेस्ट्री, पर्यावरण प्रबंधन और वन विभाग व सैन्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के बारे में विस्तार से जाना। वे विशेष एक्सपोज़र विज़िट के तहत दौरे पर आए थे। सुबह आईएमए के 400 से अधिक कैडेट्स मेजर सुमित सौरव के नेतृत्व में अकादमी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सलाहकार एसआर रेड्डी के स्वागत संबोधन से हुई, जबकि अपर निदेशक राज कुमार बाजपेयी ने उद्घाटन भाषण दिया।मुख्य आकर्षण अनुभवी भारतीय वन सेवा अधिकारी जिग्मेट टकपा का व्याख्यान रहा। उन्होंने जिला स्तर पर वन सेवाओं की कार्यप्रणाली, सैन्य क्षेत्रों में वन कानूनों की भूमिका और वन विभाग व सेना के बीच सहयोग व चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.