सेना के पास जल्द होंगे खच्चर से ज्यादा वजन ढोने वाले ड्रोन
नई दिल्ली, मई 30 -- बहुत जल्द भारतीय सेना के पास ऐसे ड्रोन होंगे जो खच्चर से भी ज्यादा वजन ढोने में सक्षम होंगे। सेना हालांकि हथियार, राशन और चिकित्सा सामग्री पहुंचाने के लिए अभी भी ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है लेकिन इनकी वजन उठाने की क्षमता सीमित होने के कारण खच्चरों की जरूरत बनी हुई है। लेकिन अब इसके विकल्प पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अगले 8-9 सालों के भीतर सेना पूरी तरह से खच्चरों का इस्तेमाल बंद करने के पक्ष में है। इसके मद्देनजर ऐसे ड्रोन तैयार करने की दिशा में काम चल रहा है जो 200 किग्रा तक वजन ढो सकें। मौजूदा समय में सेना द्वारा अभी जिन ड्रोन का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए किया जा रहा है, उनकी क्षमता कम है। इनमें सबल ड्रोन 20-50 किग्रा तक और कुछ अन्य ड्रोन 60-65 किग्रा तक वजन ले जाने में सक्षम हैं। कुछ ड्रोन ऐसे भी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.