सेना के पड़ाव की भूमि पर फिर कब्जा, डीएम से शिकायत
हापुड़, जून 6 -- नगर के फ्री गंज रोड स्थित सेना के पड़ाव की भूमि को दंबगों के कब्जे से मुक्त करने के बाद फर्जी दस्तावेज के आधार पर फिर से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि आज भी भारत सरकार व सेना की संपत्ति के रूप में दर्ज है। एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर सेना की भूमि पर दंबगों द्वारा ताला डालकर कब्जा करने की शिकायत की है। साथ ही डीएम से उक्त भूमि को कब्जामुक्त करने की मांग की। नगर के फ्री गंज रोड पर सेना के पड़ाव की भूमि है। पूर्व में करोड़ों रूपए की इस भूमि पर कुछ दंबगों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा कर लिया गया था। तब एसडीएम सदर ने इस संपत्ति को कब्जामुक्त कर थानाध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया था। साथ ही उक्त भूमि पर सेना का बोर्ड भी लगवाया गया था। लेकिन एक बार फिर सेना की भूमि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.