नई दिल्ली, जून 17 -- गुवाहाटी। दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में स्थित भारतीय सेना के 30 ठिकानों पर दूरसंचार अवसंरचना की स्थापना की है, जिससे वहां निर्बाध संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना ने सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में अंतिम छोर तक संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की थी। कंपनी ने कहा कि इस व्यवस्था से उन क्षेत्रों में वॉयस और डेटा संपर्क सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जहां भौगोलिक और बुनियादी ढांचे संबंधी बाधाओं के कारण अब तक संपर्क सुविधा सीमित रही थी। यह भी पढ़ें- सेना के दुर्गम ठिकानों तक पहुंची मोबाइल सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...