सेना के ट्रक में घुसी कार, पांच दोस्त नाजुक
झांसी, जून 10 -- झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सेना के ट्रक में घुस गई l इस हादसे में कार सवार पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक नागपुर के रहने वाले हैं और उत्तराखंड स्थित नीम करौली धाम के दर्शन कर घर लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे कार चालक ने हाईवे पर सेना के ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, सेना के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में मोहित, शिवम भगत, अनमोल पाटिल, शशांक और राजेश घायल हुए हैं। इनमें शिवम, अनमोल और शशांक की हालत गंभीर बताई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.