नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Zen technologies share price: ड्रोन बनाने वाली हैदराबाद की डिफेंस कंपनी-जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रक्षा मंत्रालय की ओर से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Rs.177.5 करोड़ का है। इस ऑर्डर की खबर के बीच निवेशकों ने शेयर की जबरदस्त खरीदारी की।शेयर का परफॉर्मेंस जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर की बात करें तो 1750.85 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 5 पर्सेंट बढ़कर 1,829.85 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर 3.93% बढ़कर 1819.70 रुपये पर बंद हुआ। 22 जून 2026 को शेयर 2,023.40 रुपये पर जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,224 रुपये है। शेयर का यह भाव जनवरी 2026 में था।कंपनी के ऑर्डर की डिटेल मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में जेन टेक्नोलॉजीज ने कहा- रक्षा मंत्रालय से Rs.177.5 करोड़ का ऑर्डर मि...