सेना के जवान से आनलाइन बिजनेस के नाम पर 7.49 लाख ठगे
फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के उमरपुर बेरा गांव निवासी सेना के जवान ने अपने ही परिचित सैन्यकर्मी पर सुनियोजित तरीके से करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। बताया कि आनलाइन बिजनेस का झांसा देकर उससे रुपये ठगे गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु की है। गांव निवासी अमन सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में बेंगलुरु स्थित एएससी रिकॉर्ड साउथ में प्रशिक्षण के दौरान उनकी पहचान दीपक साहू नामक सैन्यकर्मी से हुई थी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद दोनों अपनी-अपनी यूनिट में चले गए, लेकिन सामान्य बातचीत बनी रही। दिसंबर 2025 में दीपक ने नए नंबर से दोबारा संपर्क किया और खुद को कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम करने वाला बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.