सेना के जवान पर लगाया धमकी देने का आरोप
कुशीनगर, जून 8 -- कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के लुकपुर निवासी सुधीर यादव ने थाने में तहरीर देकर सेवा के जवान पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि उनका पट्टीदार सेना का जवान है और उनके हिस्से की जमीन से और जमीन मांग रहा है। जमीन देने से मना करने पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि इसके पहले भी वह बच्चों के साथ मारपीट कर चुका है। उसके बार-बार धमकी से परिवार भयभीत है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.