भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अपने पिता का मायागंज अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में इलाज करा रहे भारतीय सेना के जवान प्रिंस कुमार ने मायागंज अस्पताल के अधीक्षक को पत्र लिखकर विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्सों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत की है। प्रिंस ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र कुमार सिंह भी भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं और उन्हें हड्डी रोग विभाग के बेड नंबर 52 पर भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड की नर्सें इंजेक्शन बेड पर फेंक कर चली गई और पिछले दो दिनों से कुछ भी पूछा जाता है तो वे सब उल्टा जवाब देते हुए गंदे तरीके से बात करती हैं। अन्य मरीजों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है। यहां तक पिता का स्लाइन या कैथेटर खोलना या फिर लगाना होता है तो उन्हें ही ये काम करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.