सेना के जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
भागलपुर, मई 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान अमित कुमार की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि जवान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान दानापुर से पहुंचे सेना के जवानों ने श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अंतिम शवयात्रा मृतक के बड़े भाई के पुत्र आदित्य कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम शवयात्रा में पूर्व विधायक रामविलास पासवान, जिला पार्षद जनार्दन आजाद, अमल कुमार उर्फ गुड्डू,डॉ. प्रवीण कुमार राणा, पवन कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वहीं, स्थानीय विधायक मुरारी पासवान ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.