दरभंगा, जुलाई 21 -- संजय लाला,दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के धबौलिया पुल पर हुए सड़क हादसे में शहीद हुए आर्मी जवान अखिलेश आनंद (35) को सोमवार को बिहार रेजीमेंट और बीकानेर सैन्य यूनिट के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। दानापुर आर्मी कैंट से आए बिहार रेजीमेंट के आठ जवानों की टुकड़ी ने डीएमसीएच पोस्टमार्टम विभाग में सुरक्षित सुरक्षित रखे गए शव को रिसीव किया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस परिसर में जवानों ने अपनी देखरेख में उनकी कद-काठी के अनुरूप ताबूत का निर्माण कराया। दोपहर करीब 12 बजे फूलों से सजी एंबुलेंस में शहीद का ताबूत सम्मानित तरीके से रख सैन्य जवान कुशेश्वरस्थान के बड़गांव के लिए रवाना हुए। जेसीओ के नेतृत्व में पहंचे बिहार सैन्य रेजीमेंट के जवानों ने बताया कि हम लोगों को शहीद के घर तक शव पहुंचाने और फायरिंग कर अंतिम विदाई देने ...