शामली, मई 14 -- शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल गांव निवासी सेना में हवलदार के पद पर तैनात 31 वर्षीय धर्मराज का उत्तराखंड के चकराता ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो सेना के जवान को श्रद्धांजलि एवं अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। विधायक अशरफ अली, विधायक प्रसन्न चौधरी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत आदि ने पहुंचकर सेना के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। भैसवाल निवासी धर्मराज पुत्र वीरेंद्र 12 साल पहले सेना में हवलदार के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के चकराता में थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने स...