अंबेडकर नगर, नवम्बर 21 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया लाला गांव निवासी असम राइफल में तैनात मनोज उपाध्याय (पिंटू) का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शव यात्रा के समय भारत माता की जय और मनोज उपाध्याय अमर रहें के नारों से आकाश गूंज उठा। देवरिया लाला निवासी मनोज उपाध्याय पुत्र चंद्रदेव उपाध्याय वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वे श्रीनगर 15 कोर सीबीएस खेरू में प्रशिक्षण कर रहे थे। बीते 19 नवंबर की शाम चाय पीते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनके सहकर्मी तुरंत उन्हें 92 बेस अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। खबर पहुंचते ही गांव और क्षेत्रवासी स्तब्ध रह गए। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे गांव के लाल का शव तिरंगे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.