सेना के जवानों संग बाढ़ संभावित इलाकों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर रितेश द्विवेदी ने क्षेत्रीय लेखपालों और भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स की आठवीं बटालियन के जवानों के साथ बाढ़ संभावित इलाकों का भ्रमण किया। टीम ने गांव-गांव और तटीय इलाकों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों को बाढ़ से बचाव एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया। इसके साथ ही, बाढ़ राहत केंद्रों एवं बाढ़ चौकियों का स्थलीय सत्यापन कर उन्हें क्रियाशील कराया गया। जिससे किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.