वाराणसी, मार्च 23 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। देहरादून (उत्तराखंड) में आर्मस एक्सरसाइज के दौरान शहीद हुए कैप्टन का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से सोमवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट कार्गो परिसर पर शहीद जवान के पार्थिव शरीर को 39 जीटीसी अधिकारी और जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जवान के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से गृह जनपद गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जमानियां कस्बे (गाजीपुर) के दुर्गा चौक निवासी पुरुषोत्तम कुमार चौरसिया के बेटे प्रशांत 11 जून 2022 को सेना में पदस्थ हुए थे। वह इस समय देहरादून (उत्तराखंड) के 10वीं भैरव बटालियन में तैनात थे। रविवार को वह अभ्यास के दौरान गहरी नदी में गिरकर शहीद हो गए थे। इस दौरान 39 जीटीसी के एडीएम कमांडेंट कर्नल संदीप दवास, डिप्टी कमांडेंट, कर्नल प्रदीप बेहरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.