हाजीपुर, जुलाई 1 -- देसरी प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर हबीब निवासी सेना के कर्मी सुधीर कुमार का ड्यूटी के दौरान रांची में अचानक तबियत खराब होने से सोमवार की मौत हो गई थी। उनका शव मंगलवार की देर रात ताबूत में बंद तिरंगे में लिपटा हुआ उनके घर रसलपुर हबीब पहुंचा।

गमगीन माहौल घर पर शव पहुंचते ही मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। साथ ही गांव का पुरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, हजारों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल हुए,जो देश भक्ति और सुधीर कुमार अमर रहे के नारों के साथ अंतिम संस्कार के लिए चेचर घाट पर पहुंचे। जहां स्थानीय विधायक महेंद्र राम के अलावा स्थानीय प्रशासन और सैकड़ों ने श्रद्धांजलि दी।

परिवार में शोक मृतक सेना के कुक सुधीर कुमार को उनके पुत्र सौरभ कुमार ने मुखाग्नि दिया। मृतक सुधीर वर्ष 2007 में सेना में हुए थे भर...