लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ,संवाददाता। शाहखर्ची के लिए सैन्य अधिकारी के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का कैंट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.88 लाख रुपये, जेवर, सूर्या आफिसर्स का मेंबर्स कार्ड और चोरी में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस वारदात में शामिल दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

चोरी की रिपोर्ट एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि कैंट के ओल्ड विक्टोरिया लाइन निवासी नायब सूबेदार रणजीत सिंह ने 15 अप्रैल को कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि अटल रोड निवासी सैन्य अधिकारी शुभम सलूजा के मकान में साफ-सफाई करने वाले आदित्य ने मकान में चोरी की सूचना दी थी। रणजीत सिंह ने शहर से बाहर गए सैन्य अधिकारी शुभम को वीडियो कॉल कर मकान ...