प्रयागराज, जनवरी 25 -- फाफामऊ के पड़िला में आयोजित एनसीसी के पांच दिवसीय पैरासेलिंग एक्टिविटी कैंप का रविवार को समापन हो गया। कैंप के अंतिम दिन सेना के अधिकारियों ने भी हवा में पैरासेलिंग का करतब दिखाया। अंतिम दिन एनसीसी के कैडेटों के करतब देख दर्शक दीघा में बैठे लोग खुशी से झूम उठे। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज की ओर से 17 यूपी बटालियन एनसीसी की भारतीय वायु सेना क्षेत्र, फाफामऊ-पड़िला हवाई पट्टी पर पांच दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी कैंप का आयोजन किया गया। 21 जनवरी से शुरू हुए एक्टिविटी कैंप में एनसीसी के 500 कैडेट ने भाग लिया। शिविर के आयोजन को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा ने कहा कि कैडेट में साहस, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रयास रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, नेहरू ग्राम भारती,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.